पनीर, साबुन, शैंपू के साथ कार, AC सस्ते: GST की नई दरें लागू

22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और AC खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है।

अब केवल दो स्लैब में GST लगेगा- 5% और 18%। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था।

ग्राफिक्स में देखें रोजाना इस्तेमाल का कौनसा सामान कितना सस्ता हुआ। कुछ कंपनियों ने नए रेट जारी नहीं किए हैं। इसलिए उनकी अनुमानित MRP दी गई हैं।

इसमें कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिया जाने वाला डिस्काउंट शामिल नहीं है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले सामानों की कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।

Spread the love