प्रतापनगर में गैस लीकेज से लगी आग, मां और दो बेटे झुलसे

पल पल राजस्थान

Bhilwara News भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में बुधवार को एक घर में गैस लीकेज से आग लगने की वजह से माँ और दो बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब महिला रागिनी और उसके बेटे राघव (10) और कुंज (8) गैस स्टोव पर खाना बना रहे थे। अचानक पाइप से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आग पकड़ ली।

तीनों को गंभीर हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज में कोई सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ने अस्पताल में बताया कि गैस के रिसाव के बाद वह और उसके बेटे गंभीर रूप से झुलस गए।

Spread the love