अहमदाबाद प्लेन क्रैश, उदयपुर के 4 लोग भी सवार थे

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में राजस्थान के उदयपुर के भी 4 पैसेंजर सवार थे। हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने अगले आदेशों तक अपने सभी कार्यक्रम और सभा को स्थगित कर दिया हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गया। विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। प्लेन में उदयपुर जिले के प्रकाशचंद, वर्दीचंद समेत 4 लोग सवार थे।

Spread the love