
भीलवाड़ा में एडवोकेट द्वारा महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। कोर्ट परिसर में जान-पहचान बढ़ाकर आरोपी ने न केवल पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे डरा-धमकाकर लाखों रुपए के गहने और नकदी भी ऐंठ लिए। मामले में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश ने आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास और 51 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता का पिछले दो सालों से कोर्ट में एक मामला चल रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी एडवोकेट से हुई। आरोपी ने केस में मदद करने और शादी करने का झांसा देकर महिला का विश्वास जीता। आरोप है कि वर्ष 2016 में आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे मंदिर का ‘प्रसाद’ खिलाया। प्रसाद खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया और न्यूड वीडियो बना लिया।
