डूंगरपुर में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क

पल पल राजस्थान

रमजान माह, होली त्योहार समेत आगामी अन्य त्योहार को लेकर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मोनिका सैन ने शुक्रवार की जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर व एसपी ने सदस्यों से आगामी त्योहारों पर शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखते हुए सामाजिक सौहार्द और समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील की। जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में एडीएम दिनेशचन्द्र धाकड़ सहित पुलिस अधिकारी और विभिन्न समुदायों के सीएलजी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मोनिका सैन ने रमजान माह, ईद और होली त्योहार को लेकर सदस्यों से चर्चा की। कलेक्टर व एसपी ने सदस्यों से आगामी त्योहारों पर शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए सामाजिक सौहार्द और समरसता के साथ त्योहार मनाने की अपील की। होली त्योहार पर अवैध वसूली नहीं करने और हुड़दंग मचाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। वहीं, ईद पर्व पर निकलने वाले जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारों व गानों को नहीं बजाने के साथ डीजे की आवाज कम रखने की अपील की। वहीं, इसके साथ ही त्योहारों के दौरान शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में सदस्यों ने प्रशासन से नॉनवेज की अवैध दुकानों और बीच बाजार खुले के नॉनवेज बेचने वालो पर प्रतिबन्ध लगाने, सोशल मीडिया की अफवाहों पर नियंत्रण रखने सहित कई सुझाव दिए। कलेक्टर व एसपी ने सदस्यों की सभी मांगो को पूरा करने के आश्वासन के साथ आगामी त्योहारों को खुशी के साथ मनाने की अपील की।

Spread the love