महिला का नहाते वक़्त वीडियो बनाया -लोगों ने पकड़कर पीटा; फोन में अश्लील वीडियो मिले !

पंजाब के जालंधर में मंगलवार को बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाते युवक रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी घर पर ब्लड सैंपल लेने आया था। सैंपल लेने के बाद उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और दूसरे बाथरूम में नहा रही महिला का छुपकर वीडियो बनाने लगा।

जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की। लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा। उसकी पहचान गुरशरण निवासी मिठ्ठापुर (जालंधर) के रूप में हुई है।

आरोपी के मोबाइल से कई और आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं, जिन्हें वह एक ग्रुप में शेयर करता था। पुलिस ने युवक पर FIR दर्ज कर ली है। मामला जालंधर के शिवनगर में सामने

अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए…

  • ब्लड सैंपल के लिए वेबसाइट पर बुकिंग की: पीड़ित महिला ने कहा कि सुबह 10 बजे हेल्थियंस वेबसाइट से परिवार के सदस्य का ब्लड सैंपल बुक किया। तय समय पर युवक ब्लड सैंपल लेने घर पहुंचा। यहां आकर उसने कहा कि मुझे बाथरूम जाना है।
  • नहाते वक्त का वीडियो बना रहा था: महिला ने बताया कि परिवार ने इंसानियत के तौर पर बाथरूम जाने की अनुमति दे दी। दूसरे बाथरूम में मैं नहा रही थी। मैंने देखा कि युवक ऊपर से वीडियो बना रहा है। हमारा बाथरूम दोनों तरह से खुला हुआ है।
  • महिला ने मचाया शोर, लोगों ने पकड़ा: महिला ने कहा कि मैंने शोर मचाया। इस पर परिवार और मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए। आरोपी खुद को बचाने के लिए वीडियो डिलीट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
  • अपने घर के अंदर भी सेफ नहीं हैं: महिला ने कहा कि दुनिया में इंसानियत नाम की चीज नहीं रह गई है। ऐसे लोगों की वजह से हम अपने घर के अंदर भी सेफ नहीं हैं।
  • लोगों ने पिटाई की, फोन में अश्लील वीडियो मिले: इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। लोगों ने बताया कि हमने वीडियो तुरंत प्रभाव से डिलीट करवा दिया था। फोन पर पहले ही आरोपी की गैलरी खुली हुई थी, जिसमें कई अन्य अश्लील वीडियो भी थे। थाना डिवीजन नंबर 8 के SHO यादविंदर सिंह ने बताया कि परिवार ने बयान दर्ज करवाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *