उदयपुर में भारतीय नव वर्ष पर निकली भव्य भगवा वाहन रैली

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News भारतीय नव वर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल भगवा वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह भव्य रैली फतेह स्कूल से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, हाथी पोल, पंचवटी होते हुए टाउन हॉल तक पहुंची।

रैली के दौरान युवाओं में भारी जोश और उत्साह देखा गया। हजारों की संख्या में युवा भगवा ध्वज थामे रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा उदयपुर शहर भगवामय हो गया। शहरभर में गूंजते जयघोष और उत्साहपूर्ण माहौल ने नव वर्ष के स्वागत को भव्य बना दिया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य भारतीय नव वर्ष के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी रैली का स्वागत किया और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भागीदारों का अभिनंदन किया।

शहरवासियों ने इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Spread the love