पल पल राजस्थान
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने युवती के पेट में दो गोलियां दाग दीं। बेहद करीब से की गई फायरिंग में गोली युवती के पेट को चीरती हुई उसकी कमर से निकल गई।डीएसपी श्याम सुंदर ने बताया- युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल (भीलवाड़ा) में भर्ती कराया गया। वहां से उसे अजमेर के JLN हॉस्पिटल रेफर किया गया है। आरोपी युवक को डिटेन कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
