उदयपुर, 11 अगस्त। जैन राजनीतिक चेतना मंच, उदयपुर की कार्यकारणी एवं जैन समाज के प्रबुद्धजनों की संयुक्त बैठक मंच के संरक्षक यशवंत आंचलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष प्रकाश जैन भंवरा ने उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने तथा आपसी सामंजस्य एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जहां भी जैन समाज का प्रत्याशी चुनाव मैदान में हो, वहां समाज को एकजुट होकर उसे विजयी बनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों से जैन बाहुल्य सामान्य सीटों पर जैन समाज के योग्य एवं सक्षम प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग उठाने पर भी सहमति बनी।
संरक्षक यशवंत आंचलिया ने मंच का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक समाजजनों को जोडऩे का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक चेतना और एकजुटता को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में महामंत्री दीपक जैन भादावत, राकेश नंदावत, महेश धन्नावत, संजय कोठारी, आकाश वागरेचा, सुरेश आंचलिया, अजय पोरवाल, रमेश जैन, राकेश पोरवाल, पंकज पोखरना, गजेंद्र भंडारी, गौरव गनोडिय़ा सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात महामंत्री भादावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
जैन राजनीतिक चेतना मंच की बैठक में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर मंथन- जैन बाहुल्य सामान्य सीटों पर जैन प्रत्याशी उतारने की मांग- समाज की राजनीतिक चेतना और एकजुटता को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए : आंचलिया
