पल पल राजस्थान – हर्ष जैन
उदयपुर। उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्ले सात बिच्छू घाटी में रविवार रात को गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई हो गई। फिर चाकूवार में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी राईल और तालिप हुसैन के बीच विवाद हुआ। क्षेत्र में ही गाड़ी खड़ी करने को लेकर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। घटना में तालिप हुसैन के हाथ पर चाकूवार से घाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के रिश्तेदार भी मौके पर आ पहुंचे और आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ही पक्ष शिकायत लेकर घंटाघर थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार देर रात थाना परिसर के बाहर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। घायल का उपचार और मेडिकल जांच करवाकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।