पल पल राजस्थान
Ajmer News अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र में महिला से रेप का मामला सामने आया है। सीकर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर होटल में फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया है। अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्कर थाना पुलिस के अनुसार- पीड़िता ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर सीकर निवासी युवक से जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। अजमेर आकर पुष्कर के एक होटल में उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया- आरोपी और उसके अन्य रिश्तेदार ने किसी ऑफिस में ले जाकर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद आरोपी सीकर चला गया और उससे संपर्क नहीं किया। करीब एक महीने बाद वापस आया और अश्लील फोटो वीडियो से ब्लैकमेल कर 2 दिन तक रेप किया। पुष्कर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।