डूंगरपुर में हर पात्र परिवार को पक्का मकान दिलाने की पहल, घर-घर पहुंचेगी नगर परिषद

पीएम आवास योजना 2.0 के तहत मिल सकेगी 2.50 लाख रुपए तक की सहायता, वार्डवार सर्वे और शिविरों के जरिए चिह्नित होंगे जरूरतमंद

डूंगरपुर। शहर में कच्चे मकानों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान बनाने में मदद दिलाने के लिए नगर परिषद अब घर-घर तक पहुंचेगी। स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए वार्डवार अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित करने, योजना की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

इस संबंध में केके गुप्ता ने नगर परिषद की बैठक में सभापति सुशीला गुप्ता और आयुक्त ललित सिंह देथा से चर्चा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सक्रियता से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कई परिवार जानकारी के अभाव या जरूरी दस्तावेज नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि वह जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्हें योजना से जोड़े।

हर वार्ड में लगेंगे शिविर, मौके पर होगा पंजीकरण

सभापति सुशीला गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वार्ड कर्मचारियों को पार्षदों के समन्वय से कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयास रहेगा कि लोगों को आवेदन के लिए बार-बार नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

2.50 लाख रुपए तक की मिल सकती है सहायता

योजना के बीएलसी घटक के तहत पात्र परिवार अपने भूखंड पर नया पक्का मकान बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की भागीदारी से अधिकतम 2.50 लाख रुपए तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। राशि निर्धारित नियमों के अनुसार डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित होगी। मकान का कारपेट एरिया 30 से 45 वर्ग मीटर होना चाहिए।

ये

Spread the love