उदयपुर में पंचायत चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन, गिरवा पंचायत समिति के वार्ड-6 से चुनाव मैदान में हैं रेखा डोडा

उदयपुर। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस के कई प्रत्याशी आज अपने नामांकन दाखिल कर रहे हैं। भाजपा के एक प्रत्याशी ने सोमवार को ही नामांकन भर दिया था, जबकि पार्टी के अन्य 47 वार्डों के प्रत्याशियों के आज नामांकन दाखिल करने की जानकारी है।
इसी बीच गिरवा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी रेखा डोडा नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं। रेखा अपने पति महेंद्र मीणा और महज दो माह के बेटे को साथ मे लेकर नामांकन भरने आईं। गोद में नन्हा बेटे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं रेखा को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
पंचायत चुनाव के नामांकन के बीच रेखा डोडा की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। चुनावी सरगर्मियों के बीच दो माह का बेटे के साथ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं रेखा का यह अंदाज कलेक्ट्रेट में लोगों का ध्यान खींचता नजर आया।
