उदयपुर। राजस्थान में पिछले 35 वर्षों से जांच सेवाएं उपलब्ध करा रही डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने उदयपुर में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। श्याम बायोटेक के सहयोग से शहर के हजारेश्वर कॉलोनी, मधुबन में एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब की शुरुआत की गई।
मंगलवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में डॉ. बी. लाल गुप्ता, डॉ. आनंद गुप्ता, CMHO डॉ. अशोक आदित्य सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर नई लैब का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डॉ. बी. लाल गुप्ता ने बताया कि उदयपुर में लंबे समय से जांच सेवाएं उपलब्ध करा रही श्याम बायोटेक के सहयोग से इस नई एकीकृत लैब की शुरुआत की गई है। इस सुविधा के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी से जुड़ी विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर केवल अनुमान लगाने के बजाय सही और समय पर जांच के माध्यम से शरीर की वास्तविक स्थिति को समझना जरूरी है। नई लैब इसी सोच के साथ शुरू की गई है, ताकि लोगों को जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम हो और उन्हें एक ही जगह पर व्यापक सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि पिछले 35 वर्षों से डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री का प्रयास राजस्थान के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जांच सेवाएं पहुंचाना रहा है। उदयपुर में श्याम बायोटेक के साथ यह नई शुरुआत इसी भरोसे को और अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री और श्याम बायोटेक का यह सहयोग एक ओर जहां डॉ. बी. लाल की वर्षों की जांच विशेषज्ञता को जोड़ता है, वहीं दूसरी ओर उदयपुर में श्याम बायोटेक के लंबे समय से स्थापित स्थानीय भरोसे को भी साथ लेकर चलता है।

संस्था की ओर से बताया गया कि दोनों संस्थानों का उद्देश्य सटीक जांच, गुणवत्ता और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से उदयपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नई एकीकृत पैथोलॉजी एवं रेडियोलॉजी लैब के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
