उदयपुर। बैंक ऑफ़ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन–यंग ग्रुप, उदयपुर का 55 सदस्यीय दल (वरिष्ठ नागरिक) गुजरात की दो दिवसीय पंचतीर्थ यात्रा एवं प्रकृति भ्रमण के बाद उत्साहपूर्ण वातावरण में उदयपुर लौटा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन एवं संघपति श्री प्रकाश लूनिया के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में केसरियाजी, शामलाजी, महुडी, अगलोद एवं पोलो फोरेस्ट सहित प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया गया।
यंग ग्रुप के अध्यक्ष श्री हरिश पालीवाल ने बताया कि यह दो दिवसीय यात्रा अध्यात्म, प्रकृति और आत्मीय मित्रता का अनूठा संगम रही।
बोब यंग ग्रुप के सचिव श्री डालचंद सिंघवी ने बताया कि यात्रा के दौरान सदस्यों ने विभिन्न तीर्थस्थलों पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की, वहीं पोलो फोरेस्ट की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी को अभिभूत किया।

यात्रा संयोजक श्री सुरेश भादविया ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित न रहकर सेवानिवृत्त साथियों को एक साथ समय बिताने, पुराने संबंधों को और मजबूत करने तथा प्रकृति की गोद में आनंद के कुछ यादगार पल बिताने का अवसर प्रदान करना था।
श्रीमती आशा मेहता एवं आशा जैन की अगवानी में यात्रा के दौरान सामूहिक प्रार्थना, भजन, हास-परिहास एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे वातावरण को जीवंत बनाए रखा।
यंग ग्रुप कोषाध्यक्ष बी एल इन्द्रावत ने हरियाली से आच्छादित अगलोद तीर्थ में ठहरने एवं भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए तीर्थ प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
उक्त यात्रा के आयोजन में मुकुट पोखरना, पंकज नागौरी, विनोद धर्मावत, आर एल मेहता, दिनेश चोरड़िया, भावेश भार्गव, दिलीप सिंघवी का विशेष योगदान रहा।
डाल चंद सिंघवी
सचिव बोब यंग ग्रुप उदयपुर
