चारभुजा नाथ मंदिर में जमने लगा गेर नृत्य

पल पल राजस्थान / महावीर व्यास

चारभुजा/ मेवाड़ के प्रमुख धाम चारभुजा नाथ मंदिर में इन दिनों फागोत्सव की धूम मची हुई है। फागोत्सव में भाग लेने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित प्रदेश भर से श्रद्धालुओं के आने का दौर जारी है।

Ger dance started gathering in Charbhuja Nath temple | चारभुजा नाथ मंदिर  में जमने लगा गेर नृत्य: दिन में ठाकुरजी के संग गुलाल अबीर खेलने के बाद रात  में पुजारी ...

मंदिर में धुलंडी के दिन से फागोत्सव की शुरुआत हुई, जो 28 मार्च तक चलेगा। मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 3 से शाूम 6 बजे फाग खेला जाता है। जहां मंदिर में पुजारी परिवार द्वारा प्रभु चारभुजा नाथ की बाल प्रतिमा को निज मंदिर से बाहर पधराकर सोने व चांदी की पालकी में बिराजित कर झूला झुलाया जाता है। इस दौरान पुजारी परिवार द्वारा ठाकुरजी के सम्मुख हरजस गान गाए जाते है। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहता है। मंदिर में हर तरफ गुलाल ही गुलाल दिखाई देती है।

वही रात्रि के समय मंदिर परिक्रमा में पुजारी परिवार मेवाड़ी पगड़ी के साथ सज धज कर पहुंचते है और जमकर गेर नृत्य का आनन्द लेते है। चारभुजा और सेवंत्री का गेर नृत्य मेवाड़ में प्रसिद्ध है। गेर नृत्य की विशेषता है कि नृत्य करते—करते ही नृत्य की स्टेप को चेंज कर देते है।

Spread the love