सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रहेगा पावर कट, चित्रकूट नगर, मीरानगर और खेलगांव क्षेत्र प्रभावित

उदयपुर | शहर के चित्रकूट नगर, मीरानगर और खेलगांव सहित 50 से अधिक इलाकों में शुक्रवार को बिजली का संकट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 30 जनवरी को शहर के एक बड़े हिस्से में करीब 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे बंद होगी जो शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।
शुक्रवार को होने वाली इस कटौती से चित्रकूट नगर ए, बी, ई, एल और बी ब्लॉक के साथ ही रॉकवुड स्कूल, विज्ञान भवन, भंवर निवास, होटल क्लोवर इन, विश्वास संस्थान, नांदी फाउंडेशन, पीएफ ऑफिस, भूजल विभाग और विद्युत पुलिस थाना जैसे महत्वपूर्ण संस्थान प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा राहुल इंजीनियरिंग, दिव्या स्टोन, महावीर छात्रावास, लोहाड़िया हॉस्पिटल, ईएसआई हॉस्पीटल, थर्ड स्पेस और मार्बल भवन क्षेत्र में भी पांच घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
आवासीय क्षेत्रों की बात करें तो सरकारी क्वार्टर्स, नारी निकेतन, महिला थाना, ओकेजन गार्डन, सी ब्लॉक, मीरानगर, डीपीएस स्कूल, रूपनगर, कच्ची बस्ती, आर्ची पैराडाइस, गरीब नवाज कॉलोनी, सेरेमनी रिसोर्ट, माधव विहार, संगम नगर, मारुति विहार, आशीर्वाद नगर, खनिज नगर, बिजासन नगर, मंगलम काम्प्लेक्स, विनायक विहार, सांची एनक्लेव, सांची ग्लोरिया, पार्श्वनाथ नगर, नायरा पेट्रोल पम्प, डीपीएस रोड, समता विहार, महादेव विहार, रामनगर, लॉटस कॉम्प्लेक्स, पेसिफिक कॉलेज, पत्रकार कॉलोनी, राडा जी मंदिर और खेलगांव के आसपास के क्षेत्रों में भी काम प्रभावित होगा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर लें।
