उदयपुर। गणेश भक्तों के लिए 24 सितंबर को हिरण मगरी सेक्टर-6 स्थित कालिका माता मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। “एक शाम विघ्नहर्ता के नाम” थीम पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन बप्पा रावल मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। भजन संध्या का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा और कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक चलेगा। आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक महेश जी पालीवाल एवं भजन गायिका त्रिशा सुथार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से गणपति महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं हरिश जी वैष्णव मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या में भाग लेने और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
