पाकिस्तान को करारा जवाब देने उठी उदयपुर की आवाज, मंदिरों में महाआरती और जयघोष

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। भारत पाकिस्तान सीमा पर युद्ध के चलते बने तनाव के माहौल कि बीच भारतीय सैनिकों की सफलता की प्रार्थना के लिए उदयपुर में भी पूजा अर्चना की। उदयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष गजपाल सिंह राठोड़ की तरफ से शहर के 63 मंदिरों में शाम 7:00 महाआरती रखी गई। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भारत माता की जय घोष गूंजते रहे। शहर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी प्रसिद्ध बोहरा गणेश जी मंदिर में इकट्ठा हुए तो वही हाथों में तिरंगा झंडा लिए भगवान गणेश की आरती की। आरती के साथ ही भारतीय सेना की सफलता और सैनिकों की रक्षा के लिए कामना की। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के अलावा सांसद मन्ना लाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, पारस सिंघवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यही नहीं शहर के 63 मंदिरों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाआरती की और भारतीय सैनिकों की कुशलता और पाकिस्तान में आतंक के खात्मे के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सभी ने पहलगांव में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसके जवाब में भारत सरकार और सेना की कार्यवाही का समर्थन किया। सभी का मानना है कि पाकिस्तान यदि आतंक के खात्मे के लिए कदम नहीं बढ़ाता है तो भारतीय सेना पाकिस्तान की राजधानी में भी तिरंगा झंडा लहरा देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *