उदयपुर शहर के सब सिटी सेंटर में बड़ा हादसा टला, ट्रावेल्स बस सड़क के गड्ढे में धंसी

उदयपुर। शहर के सब सिटी सेंटर क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रावेल्स की बस अचानक सड़क धंसने से खड्डे में जा फंसी।

यह घटना रेती स्टैंड रोड पर हुई, जहां पिछले कई दिनों से खुदाई का कार्य चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात हुई भारी बारिश के चलते खुदाई वाली जगह की मिट्टी कमजोर हो गई थी। जैसे ही बस उस रास्ते से गुजरी, उसका अगला पहिया अचानक धंस गया और बस का अगला हिस्सा खड्डे में फंस गया।गनीमत रही कि बस में उस समय कोई सवारी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर जेसीबी और क्रेन मंगवाकर बस को बाहर निकाला गया।क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से खराब सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love