
उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फेस्टिवल मे तुर्की सिंगर सेलीन सुम्बुलटेपे बुलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्की के कलाकारों को मंच देना गलत है। म्यूजिक फेस्टिवल में तुर्की के कलाकारों के परफॉर्मेंस को रोका जाए और पूरे म्यूजिक फेस्टिवल को कैंसिल किया जाए। NSUI कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) सिटी जितेंद्र ओझा को सौंपा।
NSUI के पूर्व ज़िला अध्यक्ष मोहित नायक ने कहा- तुर्की के कलाकारों को बुलाना और उन्हें महाराणा प्रताप की पवित्र धरती पर मंच देना पूरी तरह गलत है। अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आयोजकों के साथ-साथ जिला प्रशासन भी जिम्मेदार होगा।
अब जानिए, कौन हैं सिंगर सेलिन सुम्बुलटेपे
सेलिन सुम्बुलटेपे तुर्की की फेमस सिंगर हैं, जो अपने फ्यूजन फोक पॉप गाने के लिए जानी जाती हैं।
सेलिन सुम्बुलटेपे ने 2024 में ‘हेमहाल’ नाम का एक एल्बम निकाला, जिसका मतलब है एकजुट होना। इसमें उन्होंने लेबनान के मशहूर सिंगर जैद हमदान के साथ काम किया था।
‘हेमहाल’ एल्बम सेलिन के होमटाउन हाटे से इंस्पायर्ड है। हाटे तुर्की के साउथ-ईस्ट में स्थिति शहर है। हाटे में 2023 के भूकंप में बहुत नुकसान हुआ था।
2025 में सेलिन सुम्बुलटेपे को ARTE ट्रैक्स ईस्ट नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में तुर्की के पॉलिटिकल और सोशल माहौल के बारे में बात की गई थी।
