इंस्टाग्राम पर पिस्टल की नुमाइश कर दहशत फैलाने वाला हिस्ट्रीशीटर अन्ना गिरफ्तार

उदयपुर। शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना घंटाघर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील व फोटो पोस्ट कर खुलेआम कानून को चुनौती देने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशों पर सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश कर आमजन में भय और अशांति फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम के सुपरविजन में थानाधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना (26) निवासी महावतवाड़ी, थाना घंटाघर ने करीब चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वह “ना पुलिस से, ना विधायक से, ना मंत्री से डरने” जैसी धमकी भरी बातें करता नजर आया। इसके बाद उसने हाथ में पिस्टल लेकर फोटो और वीडियो साझा किए, जिससे उसकी गैंग का वर्चस्व दिखाने और लोगों में खौफ पैदा करने की मंशा स्पष्ट हुई।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जहां उससे हथियारों की उपलब्धता और आपराधिक नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।लंबी आपराधिक पृष्ठभूमिपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना एक सक्रिय बदमाश है, जिसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और गंभीर मारपीट सहित कुल 26 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। हाल ही में हाथीपोल थाना क्षेत्र में राजदर्शन होटल के सामने फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में वह जमानत पर बाहर था।टीम की भूमिकाइस कार्रवाई में थानाधिकारी कर्मवीर सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक भगवानलाल, हैड कांस्टेबल सत्यपाल एवं कांस्टेबल सोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love