मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर, सिटी पैलेस में पर्यटकों का प्रवेश बंद

पल पल राजस्थान

उदयपुर: मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली। हालांकि, सिटी पैलेस प्रबंधन की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस खबर के बाद सिटी पैलेस में पर्यटकों का प्रवेश अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

अरविंद सिंह मेवाड़, उदयपुर राजघराने के प्रतिष्ठित सदस्य थे और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन की खबर से मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर है।

Spread the love