साध्वी रामप्रेम की निकली डोलयात्रा में हजारों श्रद्धालु आए

पल पल राजस्थान

आचार्य रामलाल महाराज की सुशिष्या साध्वी रामप्रेम महाराज की आज उदयपुर में डोल यात्रा निकली। साध्वी का एक दिन पहले उदयपुर में देवलोकगमन हो गया था। आज सुबह 9 बजे सुंदवास स्थित आचार्य नानेश ध्यान केंद्र से डोल यात्रा (अंतिम यात्रा) रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में उदयपुर और बाहर से आए श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पहुंची।डोल यात्रा में आगे बैंड चल रहे थे जो धार्मिक भजनों के धुन बिखेर रहे थे तो भक्ति गीतों पर साथ देते हुए भक्त आगे चल रहे थे। डोल में साध्वी के भक्तों ने अंतिम दर्शन किए। रास्ते में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए खड़े थे।

श्री साधुमार्गी जैन संघ, उदयपुर के अध्यक्ष सागर गोलछा ने बताया कि ग्लास फैक्ट्री-सुन्दरवास निवासी प्रेमदेवी बडालमिया को 13 जनवरी 2025 को आचार्य नानेश ध्यान केन्द्र परिसर मे महासती कमल महाराज आदि ने दीक्षा प्रदान की। उनका नवीन नामकरण साध्वी रामप्रेम महाराज किया गया था। रविवार शाम को साध्वी का संथारा सहित देवलोकगमन हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *