
राजस्थान के जैसलमेर जिले में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी इंजीनियर (AEN) के क्वार्टर में रविवार को चोरी की वारदात हुई, लेकिन चोर इस दौरान चोरी करने के साथ ही दीवार पर ऐसी लाइनें लिखकर गया, जिसे देख मकान मालिक भी अंचभित हैं। AEN सोहन जांगिड़ ने बताया कि वो किसी काम से बाहर गए हुए। इस दौरान रात में मकान सुनसान देखकर यहां सुबह चोर घुस गया। AEN सोहन जांगिड़ ने कहना है कि चोरी सामान चोरी करने के साथ दीवार से लिपस्टिक और कागज पर कुछ नोट्स लिखकर गया है।बताया जा रहा है कि घर से सामान समेटकर ले जाते वक्त चोर को महंगी शराब की बोतल मिली तो उसने घर में ही बैठकर पूरी शराब पी ली। लेकिन चखना नहीं मिलने से नाराज हो गया। चोर ने जाने से पहले यहां मकान मालिक के लिए कागज पर एक नोट छोड़ा, जिसमें लिखा दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो। इसके अलावा भी चोर ने यहां ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा। देख, मैं तो कोई भी दस्तावेज नहीं ले जा रहा हूं। वर्ना तू एक काम करेगा, क्या? अगर पुलिस में तुमने शिकायत की तो समझ लेना, तू मेरा बहुत बड़ा दुश्मन होगा। नहीं तो मैं तुम्हें भूल जाऊंगा, तू मुझे भूल जाना। आगे लिखा- ‘आपकी सुंदर पेन से लिख रहा हूं, मैंने तुम्हारा अन्न खाया है, आनंद आया। मजबूरी ने पहली बार ऐसा काम करवाया है। जिंदा रहा तो एहसान नहीं भूलूंगा। धन्यवाद – बिहारी बाबू।’
पीड़ित सोहन जांगिड़ से मिली जानकारी के अनुसार चोर ने ताला तोड़कर घर से 1 लैपटॉप, 1 टीवी, 2 परफ्यूम, 2 ब्रांड न्यू शर्ट, 1 जींस पैंट और 1 ब्लेजर चोरी कर लिया। इसके अलावा अभी घर में और तलाशी के बाद पता चलेगा कि क्या क्या सामान गायब है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य भी लिए हैं। चोर अपने लिखे नोट्स में पुलिस को भी चैलेंज देकर गया है। ऐसे में देखना होगा कि कब तक पुलिस इस चोर को गिरफ्तार करती है।
