
जोधपुर में सूने घर में ताला तोड़कर सोने के गहने और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था। घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने परिवार को सूचना दी, उसके बाद वारदात का पता चला।
मधुबन हाउसिंग बोर्ड बासनी फर्स्ट फेज निवासी राजकुमार बियानी ने भगत की कोठी थाने में इस संबंध में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड कर्मचारी हैं और परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने खेतड़ी, जिला झुंझुनूं गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था।रिपोर्ट में बताया कि चोरों ने 7 फरवरी की रात में दो से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर देखा तो राजकुमार को सुबह 8 बजे सूचना दी गई। इसके बाद वह रात में जोधपुर लौटे और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राजकुमार ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि चोर घर से 2 पायल जोड़ी (10 तोला चांदी), 6 चांदी के गलास 20 तोला 40 चांदी के सिक्के 40 तोला, 1 चांदी का दीपक 5 तोला , 5.3 चांदी की बिछिया ,गले का सोने का हार 1 नग 1.5 (डेढ़) तोला (पन्ने के साथ) और लगभग 10 हजार नगद चुरा ले गए।
