लेकसिटी में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, फतह सागर झील पर उमड़ी सैर-सपाटे की भीड़

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में बीती रात हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं और खुशनुमा माहौल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने फतह सागर झील का रुख किया। झील किनारे बहती शीतल बयार और हरियाली से सराबोर नज़ारों ने लोगों का मन मोह लिया। पर्यटकों और शहरवासियों ने झील के किनारे टहलते हुए मौसम का खूब लुत्फ उठाया और कई लोगों ने इस खुशनुमा पल को तस्वीरों में भी कैद किया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बादलों से घिरा और सुहावना मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे न केवल पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी बल्कि शहरवासियों को भी गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Spread the love