मुस्लिम समुदाय ने लगाए ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ व ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे !

पल पल राजस्थान

पंजाब। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पंजाब के लुधियाना में विरोध -प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंकियों के कृत्य की निंदा करने और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रोस्टेट का आयोजन किया। इससे पूर्व उन्होंने नमाज अदा की। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद का पुतला जलाया और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ व ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। समुदाय के नेता मुहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा निहत्थे लोगों पर किया गया हमला निंदनीय है। इसका पूरा मुस्लिम समाज विरोध करता है। प्रदर्शन में पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी भी शामिल हुए। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 27 लोग मारे गए हैं। इनमें 2 विदेश नागरिक और 2 स्थानीय लोग भी शामिल हैं। हमले में घायल लोगों ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों का नाम पूछकर कंफर्म किया कि वह गैर-मुस्लिम है। इसके बाद गोलियां मारी गईं।

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पंजाब के लुधियाना में आतंकवाद का पुतला जलाते मुस्लिम समुदाय के लोग। - Dainik Bhaskar
Spread the love