
पल पल डेस्क
जोधपुर – सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। दो के सिर में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने 4 JCB और एक कार में तोड़फोड़ की। अधिकारियों को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। यही नहीं, महिलाओं की भी पुलिस से झड़प हो गई।
दरअसल, उम्मेदसागर बांध क्षेत्र में 500 मीटर के दायरे में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो गए। कई पक्के मकान बन गए। जोधपुर विकास प्राधिकरण भी पहले कई बार कार्रवाई कर चुका है। लेकिन, अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटे।
आज सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम उम्मेदसागर बांध क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। लेकिन, लोगों ने विरोध में पत्थर बरसाए। स्थिति को देखते हुए मौके पर 10 से ज्यादा थानों का जाब्ता तैनात किया गया है। 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।