पल पल राजस्थान
जयपुर में गोवर्धन नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। मृतक की बहन और जीजा ने ही युवक की हत्या की थी। घटना के दो दिन बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बहन और जीजा युवक से मर्जी के खिलाफ शादी करने से नाराज थे। साथ ही पैसे के लेनदेन को लेकर भी जीजा और साले के में विवाद हुआ था। इसके चलते जीजा और मृतक की बहन ने हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने पीछा कर दो दिन बाद गिरफ्तार किया। घटना भांकरोटा थाना इलाके की है।
डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- भांकरोटा थाना इलाके में 2 मार्च को शाम 4.30 बजे गोवर्धन नामक युवक की दो-तीन गाड़ी से आए लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। सभी आरोपी लाश को दागा महाराज की ढाणी के पास एक खेत में फेंककर चले गए। सूचन पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लिया। इसके बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी वेस्ट आलोक सिंघल, एसीपी भांकरोटा हेमेन्द्र शर्मा और सीआई भांकरोटा मनीष गुप्ता की टीम बनाई गई।