कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, शाम 4 बजे अंतिम यात्रा

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का बीती रात अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और गणगौर पूजा के दौरान झुलस जाने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज जारी था।

आज सुबह उनके निवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने वहां पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। कुछ ही देर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

डॉ. गिरिजा व्यास के सम्मान में शाम 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। डॉ. व्यास अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक योगदान के लिए जानी जाती थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *