
कोटा | महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण जन विकास योजना (RGJVY) NGO की ओर से कोटा जिले में नव चयनित पैड मैनेजर एवं SRO उम्मीदवारों का स्वागत व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फील्ड लेवल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ देकर उन्हें प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।कार्यक्रम में कोटा जिला समन्वयक नवाब खान ने संस्था की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और फील्ड वर्क से जुड़ी बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि RGJVY का लक्ष्य केवल सैनिटरी पैड वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना भी है। प्रशिक्षण के दौरान सभी नव चयनित सदस्यों के सवालों के समाधान कर उनके डाउट्स क्लियर किए गए।इस अवसर पर उम्मीदवारों को पैड बॉक्स, आईडी कार्ड और जागरूकता फ्लेक्स प्रदान किए गए। वहीं नए पैड मैनेजर को महिला चॉइस पैड का लाइव डेमो दिखाया गया। प्रशिक्षण में बाजार में उपलब्ध प्लास्टिक पैड से महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के तहत एक अहम उपलब्धि भी सामने आई। SRO राजेश द्वारा कोटा में माननीय विधायक श्रीमती कल्पना देवी से अपनी पंचायत में RGJVY के पोस्टर का विधिवत विमोचन करवाया गया। इससे योजना को जन-जन तक पहुंचाने और महिला स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का संदेश दिया गया।RGJVY NGO का कहना है कि संस्था ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण हितैषी सैनिटरी समाधान उपलब्ध कराकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
