नगरीय विकास कर वसूली में रिकॉर्ड, 18.68 करोड़ रुपए जमा

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News नगर निगम उदयपुर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरीय विकास कर वसूली में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष नगर निगम ने 18.68 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड राशि जमा की है, जो अब तक की सबसे बड़ी वसूली है।

आयुक्त राम प्रकाश ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में निगम ने 108 संपत्तियों को सीज किया, जो टैक्स नहीं भर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी निगम ने समय पर पूरा कर लिया है।

राम प्रकाश ने कहा कि नगरीय विकास कर शहर के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इस कर से जुटाई गई राशि का उपयोग शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया जाता है, जिनमें लाखों से लेकर करोड़ों रुपए का खर्च होता है। इस राशि से शहर में सड़क, जल आपूर्ति, सफाई, पार्किंग जैसी सुविधाओं का सुधार किया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगरीय विकास कर की वसूली के लिए निगम की कड़ी निगरानी और सख्त कदम जरूरी थे, ताकि शहर के विकास में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। निगम की इस पहल से शहर की विकास दर में तेजी आने की संभावना है और नगर निगम की तिजोरी भी भर गई है।

Spread the love