युवती से दोस्ती कर किया रेप

पल पल राजस्थान

जयपुर। जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना की शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण करता रहा।

मामला मुहाना थाना क्षेत्र का है, जहाँ 22 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती के अनुसार, साल 2023 में उसकी आरोपी युवक से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई, और फिर जून 2023 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए धौलपुर जिले के बसेड़ी बुलाया।

पीड़िता का आरोप है कि वहाँ आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए और विरोध करने पर शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने मुहाना थाने में शिकायत दी, जहाँ पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर मामला घटना स्थल — धौलपुर के बसेड़ी — भेज दिया है।

Spread the love