आचार्य महाश्रमण का केलवा में मंगल प्रवेश

14 साल बाद हुआ आगमन, श्रावक- श्राविकाओं ने स्वागत किया


राजसमंद।
तेरापंथ जैन धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण ने मंगलवार सुबह भिक्षु निलियम से विहार किया। सुबह 7.40 बजे जैन मुनियों और सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं के साथ आचार्य महाश्रमण ने विहार प्रारंभ किया। मुंडोल मार्ग से होते हुए वे सुबह 10.30 बजे बोरज पहुंचे, जहां नवनिर्मित सभा भवन में लगभग 30 मिनट का ठहराव रहा। इसके बाद जैन मुनियों के साथ वे केलवा की ओर प्रस्थान कर निंम्बोड़ा भेरूनाथजी मंदिर से मोखमपुरा होते हुए दोपहर 12.30 बजे तेरापंथ सभा भवन केलवा पहुंचे। केलवा पहुंचने पर स्थानीय श्रावक श्राविकाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 14 वर्ष बाद आचार्य का केलवा आगमन होने से समाजजनों ने बड़े स्तर पर स्वागत और तैयारियां की गई। आज केलवा में आचार्य महाश्रमण का प्रवचन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। रात्रि विश्राम भी आचार्य महाश्रमण का केलवा में ही रहेगा। यात्रा के अगले चरण में आचार्य महाश्रमण बुधवार सुबह 7.30 बजे केलवा से पड़ासली के लिए विहार करेंगे, जहां कुछ समय रुकने के बाद संबोधि उपवन धानीन में मंगल प्रवेश करेंगे।

Spread the love