जमीन विवाद के कारण रोकी गई शव यात्रा, पुलिस पहरे में हुआ अंतिम संस्कार

पल पल राजस्थान – महावीर व्यास

Rajsamand News राजसमंद जिले के नौगामा गांव में पांच साल पुराने जमीन विवाद के चलते 75 वर्षीय लक्ष्मी बाई सालवी की शव यात्रा को उनके ही परिजनों ने रोक दिया। विरोध इतना बढ़ा कि अर्थी को कंधे से उतारकर जमीन पर रखना पड़ा। करीब एक घंटे तक शव यात्रा रुकी रही, जिससे स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए। सूचना पर कांकरोली पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Spread the love