पर्यावरण एवं जल संरक्षण में युवाओं की महत्ती भूमिका – पालीवाल

पल पल राजस्थान / पवन वैष्णव

  • पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी एवं संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न*

राजसमंद। पर्यावरण हमारी जलवायु,स्वच्छता, प्रदुषण तथा वृक्ष को मिलाकर हमारे आस पास के वातावरण से है।
ये उद्घगार आज जिला प्रशासन एवं मेरा युवा भारत केन्द्र, राजसमंद द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण कार्यशाला में युवाओं के प्रेरक धीरज पालीवाल ने प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र राजसमंद के सभागार में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से संबंध रखता है एवं हमारे जीवन को सीधा प्रभावित करता हैं। मानव एवं पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण एवं वृक्षों की कटाई या उनका कम होना हमारे मानव शरीर और स्वास्थ पर प्रभाव डालते है। हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है की हम अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे।
उन्होंने बताया की आज के परिप्रेक्ष्य में मनुष्य ही पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है,जो अपनी आदतों से पानी को दूषित करने, बर्बाद करने, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करने से है।
उन्होंने कहा की पर्यावरण एवं प्रकृति में सभी जीव जंतु, पेड़ पौधे, मानव जीवन भी सम्मिलित हैं, जो किसी न किसी रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने बताया की बढ़ती हुई जनसंख्या और बड़ी बड़ी इमारतों के निर्माण, कल कारखानों से निकले दूषित पानी, धुंआ भी हमारी प्रकृति को नष्ट कर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ा रहे है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरूकता के लिए कार्य करे।

युवाओं के प्रेरणास्रोत माय भारत के कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया की पर्यावरण एवं जल संरक्षण एक दूसरे के पूरक हैं, इसके बारे ने हम सभी को जानकारी रखना महत्ती जरूरत है। युवा वर्ग पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान प्रदान करे।
उन्होंने कहा की हमारे पुराने पारंपरिक जलस्रोत बावड़ी,तालाब, कुएं को संरक्षित करने, उनकी साफ सफाई नियमित करने,उनको री चार्ज करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गांवों में बढ़ रहे एकल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने एवं उनके उपयोग नहीं करने हेतु लोगो को जागरूक करने का आह्वान किया।

*युवाओं ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण जन अभियान का संकल्प लिया
राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी शंकर लाल गाडरी ने कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने हेतु संकल्प दिलाया।

*वंदे जल संरक्षण जन अभियान एवं पर्यावरण पर प्रश्नोत्तरी में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं वन्दे गंगा (जल संरक्षण जन अभियान) पर प्रश्नोत्तरी हुई जिसमें रिंकू परमार,तनीषा, स्वालिता,माही पगारिया, चंचल रैगर, सोनू प्रजापत, शीतल, खुशबू लोहार एवं भूमिका विजेता रहे। जिनको माय भारत की और से पुरस्कार देकर प्रेरित किया।
कार्यशाला में सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सावन पालीवाल, रश्मि सालवी, सीमा यादव, भरत पालीवाल,मुकेश यादव एवं कंचन सालवी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *