पल पल राजस्थान / mahaveer vyas
राजसमंद, राजसमंद के चारभुजा थाना सर्कल में केलवा गोमती फोरलेन पर स्थित मानसिंह का गुड़ा में सड़क किनारे महिला का शव मिला। जिसके बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वही सूचना मिलने पर चारभुजा पुलिस थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए के जिले के सभी पुलिस थाने में शव का फोटो व जानकारी भेजी गई। वही शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर भी फोटो व जानकारी को शेयर किया गया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार चारभुजा थाना सर्कल अज्ञात महिला के शव की जानकारी मिली। जिसके बाद चारभुजा पुलिस थाने से मौके पर जाब्ता पहुंचा ओर मौका मुआयना कर शव को शिनाख्त के लिए आरके हॉस्पीटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। महिला के शव के पास हरे रंग की गुदड़ी व पीले रंग का फूलदार कम्बल एवं लाल रंग की चुन्नी भी मिली है।
मृतका का हुलिया – मृतका ने राजस्थानी वेशभूषा कुर्ती व लहंगा चुन्नी पहने हुए, रंग सांवला, महिला की उम्र करीब 25 साल के करीब है। काले लम्बे बाल व जुड़ा बनाया हुआ है। दोनों हाथों की कलाई में लाल पुराना मोली के लच्छे बंधे हुए। गले में काले धागे में मादलिए पहने हुए, नाक में सोने जैसा लोंग। इसके अलावा मृतका के दायें हाथ पर अंग्रेजी में अंगूठे के पास केपी व कलाई पप बाहर की तरह अंग्रेजी में किशन गुदा हुआ है व अन्दर की तरफ हिन्दी में चुनी काले अक्षरों में गुदा हुआ है। भुजा पर दिल का निशान बनाया हुआ है। इससे संबधित यदि किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी जानकारी होतो पुलिस थाना चारभुजा या पुलिस कंट्रोल रूम 02952 220712 पर जानकारी दें।