विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सेवा एवं साधना को समर्पित किया अपना जन्मदिवस

Pal Pal Rajasthan . Mahaveer Vyas

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटित आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों के बलिदान से आहत होकर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अपना जन्मदिवस सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक स्थलों पर जाकर राष्ट्र के लिए शांति और सुरक्षा की प्रार्थना की तथा समाजसेवा के कार्यों में सहभागिता निभाई।

इंदिरा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग सादगी से जन्मदिवस:
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने अपने दिन की शुरुआत इंदिरा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ की। यहाँ उन्होंने अत्यंत सादगी और सुरुचि के साथ बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। बच्चों की मासूम मुस्कान के बीच उन्होंने शिक्षा और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। इस भावुक क्षण ने कार्यक्रम में विशेष गरिमा प्रदान की।

पहलगाम के बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि:
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्रीमती माहेश्वरी ने पहलगाम आतंकी घटना के बलिदानियों को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि से की। उन्होंने कहा कि “इन निर्दोष नागरिकों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।”

द्वारकेश गौशाला में गौ सेवा :
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्नेही जनों के साथ कांकरोली स्थित द्वारकेश गौशाला पहुँचकर गौ सेवा की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर गायों को चारा व गुड़ खिलाया और गौ माता के संरक्षण का संकल्प लिया। गौ सेवा में नन्हे-मुन्ने बच्चों की भी उत्साहपूर्वक उपस्थिति रही, जिससे वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भर गया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि “गौ सेवा से करुणा, सेवा और संस्कृति के प्रति प्रेम उत्पन्न होता है।”

प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी मंदिरकांकरोली में दर्शन:
गौ सेवा के उपरांत वे कार्यकर्ताओं व स्नेही जनों के साथ प्रभु श्री द्वारकाधीश जी के मंदिर पहुँचीं। यहां उन्होंने भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर देश में शांति, सद्भाव और आतंकवाद के उन्मूलन की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। द्वारकाधीश मंदिर के मुखिया जी एवं अधिकारी जी ने परंपरा अनुसार समाधान कर विधायक दिप्ती माहेश्वरी का स्वागत किया एवं आशीर्वाद दिया।

ओंकारेश्वर महादेव मंदिरहोटल देव हेरिटेज रोडराजसमंद में दर्शन:
इसके बाद उन्होंने ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का पूजन कर राष्ट्रहित और समस्त मानवता की कुशलता की प्रार्थना की।

विधायक जन संवाद कार्यालयराजसमंद में नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट:
तत्पश्चात विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक जन संवाद कार्यालय में क्षेत्रीय नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही, उन्होंने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वाले सभी सहयोगियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।

गढ़बोर चारभुजा जी मंदिर दर्शन:

देव दर्शन के क्रम में विधायक श्रीमती माहेश्वरी ने गढ़बोर स्थित प्रसिद्ध चारभुजा जी मंदिर में भी दर्शन किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने उनका भावभीना स्वागत किया। जनता के प्रेम और स्नेह से अभिभूत होकर उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और जनसेवा का संकल्प दोहराया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा, “दुख की इस घड़ी में देशवासियों को शांति, एकता और राष्ट्र प्रेम के साथ आगे बढ़ना होगा।” राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 

Spread the love