जवासिया में वंदे गंगा जल संरक्षण जनअभियान के पखवाड़े की शुरुआत हुई

पल पल राजस्थान / महावीर व्यास
रेलमंगरा। रेलमगरा के जवासिया में आज ग्राम पंचायत के तीनों गांवों में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आज विद्यालय के बालक ओर विश्व पर्यावरण दिवस पर आज,बालिकाओं ओर ग्रामीणों के सहयोग से जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई और इस अवसर पर समस्त बालक ,बालिकाओं ,ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सानिध्य में अभियान के अंतर्गत निबन्ध,पोस्टर व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोती लाल सुथार ,अध्यापक विनोद शर्मा ,प्रभारी दिनेश चंद्र पारीक ,मीना भलावत,गोपाल लाल शर्मा ,एलडीसी रोशन लाल गाडरी, रोजगार सहायक सुरेश चंद्र शर्मा,नर्स मंजू देवी शर्मा,गीता कुमारी ,सहित बड़ी संख्या में बालक ,बालिकाएं आंगनवाड़ी स्टाफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे ।

पल पल राजस्थान के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लीक करें और ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही सबस्क्राइब करें
https://chat.whatsapp.com/H3wiHzPXGYh6rvlvxThW5O
खबरें प्रकाशित करने के लिए 9001259073संपर्क करें ।

Spread the love