
अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने बोराज में एक फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां मिलावट की आशंका पर 300 किलो सोहन हलवा व 16 पीपे तेल के सीज किए। यहां से जांच के लिए मिठाई, तेल व रंगों के सैम्पल भी लिए गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फूड सेफ्टी ऑफिसर अजय मोयल , राजेश त्रिपाठी, केसरी नंदन शर्मा, आनंद चौधरी, राजेंद्र शर्मा की टीम ने बोराज में गायत्री सोहन हलुआ फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां सोहन हलवा तैयार किया जा रहा था। यहां रंग व मूंगफली मिली। तेल भी गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। टीम ने यहां से मिठाई, तेल व अन्य सामान के सैम्पल लिए। सैम्पल को जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
