अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए प्रकाश मेनारिया को रोहिड़ा में नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। अहमदाबाद विमान हादसे में दर्दनाक मौत का शिकार बने रोहिड़ा गांव निवासी प्रकाश मेनारिया का पार्थिव शरीर आज सुबह एम्बुलेंस से उदयपुर पहुंचा।

जैसे ही शव उनके पैतृक गांव रोहिड़ा लाया गया, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, परिजनों और मित्रों की आंखें नम थीं और हर कोई इस असमय विछोह से स्तब्ध नजर आया।

गांव में गमगीन माहौल के बीच परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार प्रकाश मेनारिया का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डाल दिया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने प्रशासन से हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।

प्रकाश मेनारिया के इस आकस्मिक निधन से पूरा रोहिड़ा गांव शोक में डूबा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *