“सुखाड़िया की मूर्ति पर सियासी संग्राम: कांग्रेस बोली – ये सिर्फ पत्थर नहीं, जननेता का अपमान है!”

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की मूर्ति को फिर से स्थापित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्री के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

मोके पर कांग्रेसजन ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से तत्काल मूर्ति को पुनः सुखाड़िया सर्कल पर स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कलक्टर कार्यालय के पोर्च में बैठकर विरोध जताते नजर आए।

बता दें कि करीब तीन माह पूर्व तेज आंधी-तूफान के चलते सुखाड़िया सर्कल पर स्थापित मूर्ति गिर गई थी, जिसके बाद उसे नगर निगम के मादड़ी स्थित फायर स्टेशन में सुरक्षित रखा गया था।

आज मोहनलाल सुखाड़िया की 109वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने इसे सार्वजनिक अपमान बताते हुए मूर्ति की पुनर्स्थापना को लेकर तीखा रोष जताया।

प्रदर्शन में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मूर्ति नहीं लगाई गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *