पिकअप ने पानीपूरी के ठेले को उड़ाया, एक की मौत

जोधपुर. जोधपुर में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने पानीपूरी के ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में ठेला मालिक की मौत हो गई। पानीपूरी खा रहा युवक घायल हो गया। पिकअप ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। वहीं, हादसे में पिकअप के आगे चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बोरानाडा थाना क्षेत्र स्थित गढ़ गणेश के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, घटना रात 10 बजे के करीब की है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला छोटूराम (32) पानीपूरी का ठेला लगाता है। रविवार रात गढ़ गणेश के पास एक पिकअप तेज स्पीड में चल रही थी। उसके आगे एक दूसरी कार (एसक्रॉस) चल रही थी। तेज रफ्तार में बेकाबू पिकअप ने पहले आगे वाली कार को टक्कर मारी।

कार को टक्कर मारने के बाद बचने की कोशिश में पानीपूरी के ठेले को टक्कर मार दी। उससे बचने के प्रयास में पिकअप चालक ने पानीपूरी के ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में पानीपूरी ठेला चालक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Spread the love