अधूरा निर्माण बना हादसों का कारण

झाड़ोल। नेशनल हाईवे 58E पर रणघाटी के समीप रविवार रात पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में बेमला निवासी प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल निजी वाहन की सहायता से उदयपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा नेशनल हाईवे 58E पर स्थित रणघाटी और खेरिया घाटा में चल रहे अधूरे निर्माण कार्य के कारण हुआ। यह पूरा क्षेत्र घाट सेक्शन में आता है, जिसके कारण यहाँ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस ख़तरनाक खंड में अब तक दर्जनों लोग अपनी जान गँवा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अभी तक इस गंभीर और जानलेवा समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकाला है। लोगों में अधूरे निर्माण कार्य और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गहरा रोष व्याप्त है, क्योंकि उनकी बार-बार की शिकायत के बाद भी दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।
