पल पल राजस्थान – हर्ष जैन
उदयपुर। उदयपुर जिले के खेमली के विजनवास क्षेत्र में वन विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। दो दिन पूर्व एक पालतू श्वान को शिकार बनाने वाले पेंथर को वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद कर लिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पेंथर की मौजूदगी और पालतू जानवर पर हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था। गुरुवार रात पेंथर शिकार की तलाश में पिंजरे के पास पहुंचा और फंस गया।
पेंथर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने पेंथर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पेंथर को अब जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।