IPL मैच में सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार:12 लाख 50 हजार का हिसाब मिला, लैपटॉप और 5 मोबाइल जब्त

पल पल राजस्थान

Bhilwara News भीलवाड़ा में IPL मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पुलिस ने जांबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के फोन में ऑनलाइन ऐप में 12 लाख 50 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 एंड्राइड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, 2 पावर बैंक, 2 डेटा केबल और 1 लैपटॉप जब्त किया है

जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रोबेशनर आईपीएस जतिन जैन ने सूचना दी कि जहाजपुर कस्बे में नौ चौक माहेश्वरी समाज के नोहरे के पास एक सूने मकान के बाहर एक लड़का IPL के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है।

Spread the love