अजमेर में वकील हत्या के विरोध में राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित

पल पल राजस्थान

Ajmer News अजमेर में 8 मार्च को होने वाली साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित कर दी गई है। आगे की डेट फिलहाल तय नहीं की गई है। यह फैसला वकीलों की ओर से कार्य बहिष्कार और अजमेर बंद के चलते लिया गया। बता दें कि आज होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अजमेर मुख्यालय पर 10 बेंचों का गठन किया गया था। कोर्ट के लिए 6 बेंच, राजस्व मंडल अजमेर के लिए एक बेंच, राजस्व प्रकरणों के लिए एक बेंच और स्थायी लोक अदालत एवं जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वारा चिह्नित किए गए प्रकरणों के लिए एक बेंच, प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के लिए एक बेंच गठित की गई है। ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, तालुका पर दो-दो बेंच में से एक न्यायालयों द्वारा चिह्नित किए गए प्रकरणों के लिए तथा एक बेंच राजस्व प्रकरणों के लिए गठित की गई हैं। नसीराबाद, सरवाड़, विजयनगर, पुष्कर, मसूदा के लिए एक-एक बेंच गठित की गई। इस प्रकार कुल 21 बैंच गठित की गई। हर बेंच में न्यायिक प्रकरणों के लिए गठित की गई बेंच में एक पैनल वकील को सदस्य बनाया गया। राजस्व प्रकरणों के लिए गठित की गई बेंच में सेवारत राजस्व अधिकारी को सदस्य बनाया गया। मुख्यालय पर स्थित पैरा लीगल वोलेंटियर्स की ड्यूटी लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं हेल्प डेस्क पर लगाई गई।

Spread the love