खेरवाड़ा में आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष, पुत्र ने पिता की कर दी हत्या

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खानमीन गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के चलते पुत्र ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, खानमीन गांव निवासी शंकर लाल पर उनके पुत्र ने किसी विवाद के बाद पत्थर से हमला कर दिया। हमले में शंकर लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेरवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

गांव में इस घटना के बाद माहौल गमगीन बना हुआ है।

Spread the love