महाराणा विश्व राज सिंह व रणधीर सिंह भींडर ने आरपीएल 2025 के पोस्टर का विमोचन

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

Udaipur News उदयपुर क्रिकेट प्रतियोगिता आरपीएल 2025 राजस्थान नर्सेज यूनियन द्वारा फील्ड क्लब उदयपुर में आयोजित की जाएगी। नरेश पूर्बिया ने बताया कि (आरपीएल) आरएनटी प्रीमियर लीग के मुख्य अतिथि महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ,विधायक नाथद्वारा एवं श्रीमान महाराज साहब रणधीर सिंह जी भींडर पूर्व विधायक ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। आयोजन समिति ने दोनों मुख्य अतिथि को कार्यक्रम में आमंत्रित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हितेश लबाना, सचिव गुलाम नबी, अध्यक्ष भोम सिंह मीणा, उपाध्यक्ष योगेश उपाध्याय , शाहीन बानो, हंसराज मीणा उपस्थित थे।

Spread the love